Kangra: खबली डिपो में आटे में कीड़े मिलने के बाद हरकत में आया विभाग, भरे सैंपल – भारत केसरी टीवी

Kangra: खबली डिपो में आटे में कीड़े मिलने के बाद हरकत में आया विभाग, भरे सैंपल

देहरा में खाद्य आपूर्ति विभाग लगातार विवादों में घिरा रहता है। आए दिन खाद्यान्न में मिलावट, कीड़े और अन्य अशुद्धियों की खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला उपमंडल देहरा के खबली राशन डिपो में सामने आया है, जहां आटे में कीड़े मिलने से लोगों में रोष है।

Advertisement

लोगों का आरोप है कि विभाग और ठेकेदार मिलकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। आटे में आए दिन कीड़े, रेत और कूड़ा-कर्कट मिलना आम बात हो गई है।

Advertisement

उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग भी आटा मिल को बचाने में लगा है। निरीक्षक अभिमन्यु शर्मा ने कहा कि जिस आटे की शिकायत लोग कर रहे हैं, उसमें कीड़े हैं, लेकिन वो पुराना है और वापस किया जा रहा है। लोगों के लिए आटे की नई सप्लाई पहुंच गई है। आपको बता दें कि पंजाब केसरी ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके चलते विभाग ने मौके पर पहुंचकर रविवार को सैंपल भरे हैं।

Advertisement

लोगों ने डिपो प्रबंधक कमेटी को इसकी शिकायत की है और राशन लेने से मना कर दिया था। निरीक्षक ने कहा कि हमने पाया कि यह आटा पुराना है। लोगों के लिए नया आटा आया है। खाद्य आपूर्ति विभाग समय-समय पर आटा मिल में आटे के सैंपल भरता है। अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उचित कार्यवाही की जाती है, लेकिन सवाल यह उठता है कि निरीक्षक के कहे अनुसार कुछ बोरियां अगस्त महीने की हैं और आज तक कुल 26 बोरियां खराब आई हैं, जोकि वापस उठाई जानी थी।

Advertisement

विभाग अब इससे पल्ला झाड़ रहा है और इसके लिए सेल्जमैन को दोषी ठहरा रहा है। इस बारे डी.एफ.सी. धर्मशाला पुरषोत्तम ने कहा कि वहां खराब बोरियों की जानकारी सेल्जमैन ने विभाग को नहीं दी थी, लेकिन विभाग ने डिपो जाकर राशन के सैंपल उठा लिए हैं। इसकी रिपोर्ट 10 दिन में आ जाएगी।

लोगों की मांग है कि सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करे और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही विभाग को खाद्यान्न की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्यान्न मिल सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000