सोलन में बिक रही बिरयानी स्वास्थ्य के लिए खतरा! खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट में खुलासा, दुकानदारों को भेजा गया नोटिस – भारत केसरी टीवी

सोलन में बिक रही बिरयानी स्वास्थ्य के लिए खतरा! खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट में खुलासा, दुकानदारों को भेजा गया नोटिस

रिपोर्ट: मदन शर्मा भारत केसरी टीवी

Advertisement

सोलन नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग ने हाल ही में शहर की बिरयानी दुकानों से लिए गए खाद्य नमूनों की जांच की, जिनमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सहायक आयुक्त अतुल कायस्त ने जानकारी दी कि दो दुकानों से लिए गए बिरयानी के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं।

Advertisement

उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई के तहत नमूने कंडाघाट स्थित लैब में भेजे गए थे, जहाँ पता चला कि बिरयानी में प्रयोग किया गया रंग खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है और यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

Advertisement

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। तय समय पर जवाब न मिलने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा। साथ ही, विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय सतर्क रहें और किसी भी संदेहास्पद वस्तु की सूचना विभाग को दें।

Advertisement

खाद्य मिलावट के खिलाफ अभियान तेज
विभाग ने दोहराया है कि मिलावटी व अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000