सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यकर्ताओं को मिला संगठन महामंत्री का मार्गदर्शन – भारत केसरी टीवी

सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यकर्ताओं को मिला संगठन महामंत्री का मार्गदर्शन

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 15/09/2025

Advertisement

भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का विशेष रूप से मार्गदर्शन मिला। यह जानकार भाजपा मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने दी, बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, बलबीर वर्मा, महामंत्री संजीव कटवाल, सचिव तिलक राज शर्मा, कुसुम सदरेट, कार्यालय सह सचिव किरण बावा, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि
17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “रक्तदान शिविर” की भी शुरुआत होगी। सभी 17 संगठनात्मक जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिमला जिला का रक्तदान शिविर रिज मैदान पर प्रातः 10 बजे प्रारंभ किया जाएगा जिसमें मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल रहेंगे।
21 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन भी शिमला में किया जाएगा।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है और इस दिन से दो विशेष अभियानों की शुरुआत की जाएगी। दीनदयाल जी के जीवन से हमें आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और अंत्योदय जैसी मूलभूत प्रेरणाएँ मिली हैं। इन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए 25 सितंबर से पूरे देशभर में “आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत” अभियान प्रारंभ होगा। इस अभियान के अंतर्गत “वोकल फॉर लोकल” को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा, ताकि लोग अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों को खरीदें और उनका उपयोग करें। इसके लिए देशभर के जिलों में प्रदर्शनियाँ, मेले और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान केवल एक दिन का नहीं होगा, बल्कि 25 सितंबर से शुरू होकर अटल जी की जयंती 25 दिसंबर तक लगातार चलेगा। इन दो से तीन महीनों के दौरान आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के संकल्प को विकसित भारत के लक्ष्य के साथ जोड़ते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000