सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम 27 जनवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में होगा आयोजित संजय अवस्थी करेंगे अध्यक्षता – भारत केसरी टीवी

सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम 27 जनवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में होगा आयोजित संजय अवस्थी करेंगे अध्यक्षता

सोलन ब्यूरो दिनांक 26.01.2024

Advertisement


मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) 27 जनवरी, 2024 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम कुनिहार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे आरम्भ होगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत जहां विभिन्न समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा वहीं लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नशा निवारण के विषय में भी लोगों को अवगत करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर में रोगियों के उपचार के साथ-साथ सामान्य परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। रोगियों को दवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी एवं पात्रता के सम्बन्ध में अवगत करवाया जाएगा।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया विभिन्न समस्याओं के निपटारे के लिए अपने आवेदन पत्र देते समय अपना मोबाईल नम्बर अवश्य अंकित करें।
उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में पहुंचकर सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000