शिमला में परिजनों के नंबर ब्लॉक कर 16 वर्षीय किशोर लापता, कुमारसैन में पुलिस तलाश में जुटी – भारत केसरी टीवी

शिमला में परिजनों के नंबर ब्लॉक कर 16 वर्षीय किशोर लापता, कुमारसैन में पुलिस तलाश में जुटी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

कुमारसैन में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
जगह-जगह ढूंढने के बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, नंबर ब्लॉक करने से बढ़ी टेंशन
प्रदेश में नाबालिगों के घर से लापता होने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। कई मामलों में बच्चे बिना किसी जानकारी के घर छोड़ देते हैं, जिससे परिवार और पुलिस के सामने उन्हें तलाशना बड़ी चुनौती बन जाता है। जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय किशोर अचानक घर से लापता हो गया। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार वह गत चार फरवरी को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला गई थीं और पांच फरवरी को वापस लौटीं तो उनका बेटा घर पर नहीं मिला
आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने जब किशोर के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि उसने परिवार के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए थे, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस संबंध में थाना कुमारसैन में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।
कुल्लू के सौर में डांटने पर घर छोडक़र चला गया नाबालिग
कुल्लू। जिला कुल्लू के सौर का नाबलिग युवक लापता हो गया है। युवक के पिता ने पुलिस थाना कुल्लू में रपट दर्ज करवाई। कुल्लू थाना के अंतर्गत शिकायतकर्ता दोत राम निवासी गांव सौर ने बताया कि उसका बेटा पीयुष जो अभी 16 वर्ष का है तथा जमा एक में पढ़ रहा है, लापता हो गया है। पिछले 15-16 दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसके पास एक मोबाइल फोन मिलने पर डांट दिया था,#ShimlaNews
#Kumarsain
#MissingMinor
#HimachalPolice
#JuvenileCase
#ParivaarKiChinta
#MinorMissing
#KulluNews
#ChildSafety

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000