ब्रेकिंग न्यूज: HRTC बस हादसे का शिकार, 20 साल के युवक की मौत, चालक ने बताया कैसे हुआ हादसा – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज: HRTC बस हादसे का शिकार, 20 साल के युवक की मौत, चालक ने बताया कैसे हुआ हादसा

चंबा। पठानकोट में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह 4.30 बजे हुआ है। हिमाचल की सरकारी बस पठानकोट के मामून कैंट में एक रिजॉर्ट के पास अनयंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी खर्जिजां जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।

Advertisement

वहीं, हादसे में बच्चे समेत 12 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें अधिकतर लोग चंबा के हैं। वहीं तीन घायल बिहार और दो अमृतसर के हैं। सभी घायलों को पठानकोट के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। एचआरटीसी की यह बस हिमाचल के चंबा से पंजाब के अमृतसर जा रही थी।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही मामून कैंट थाना पुलिस प्रभारी एसएचओ रजनी बाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। तुरंत राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के मदद से अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Advertisement

जानकारी के अमुसार एचआरटीसी की यह बस रात 11:30 बजे चंबा से चली थी। सुबह तड़के 4:30 बजे बस पठानकोट के बुंगल क्षेत्र के मामून कैंट में एक रिजॉर्ट के पास तो हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बस साथ लगती गहरी खाई में नहीं गिरी।बस चालक ने पुलिस को बताया कि जहां यह हादसा हुआ वहां सिंगल रोड है। सड़क के साइड में एक रिजॉर्ट बना हुआ है। जैसे ही बस सड़क को क्रास कर रही थी, तभी अचानक रिजॉर्ट के पास बस पलट गई। हादसे के समय बस में 40 सवारियां थी। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बस में सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। तभी वहां से गुजरने वाले कुछ वाहन चालकों ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया।

Advertisement

घायलों की सूची
संजय चंबा
रनवीर चंबा
उर्मिला चंबा
आशा चंबा
पीयूष चंबा
जितेंद्र कुमार चंबा
संजना कुमारी चंबा
रोहित अमृतसर
अभय अमृतसर
सुशील साहनी बिहार
नगीना देवी बिहार
ललीता देवी बिहार

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000