श्रीनगर हादसा: बदरीनाथ से लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक घायल – भारत केसरी टीवी

श्रीनगर हादसा: बदरीनाथ से लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक घायल

श्रीनगर। देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां नेशनल हाइवे 58 पर बांसवाड़ा के समीप एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े तीन वाहनों पर जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ये सभी वाहन चकनाचूर हो गए। टक्कर मारने वाले वाहन में सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति को गम्भीर चोट आई है। उसे बेस अस्पताल श्रीनगर भर्ती किया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन में सवार सभी चार लोग बदरीनाथ से यात्रा कर अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश जा रहे थे। जब ये टक्कर हुई तब सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना रिकॉर्ड भी रिकॉर्ड हो गयी।

Advertisement

इससे पूर्व भी 14 अगस्त को श्रीनगर गढ़वाल में एक बेकाबू पानी के टैंकर ने होटल के बाहर बैठीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को रौंद दिया था। उस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि तीन महिला श्रद्धालु घायल हो गयी थीं। महाराष्ट्र की वो महिला श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन करके लौट रही थीं। तब भी रात के 9 बजे के आसपास वो हादसा हुआ था। अब एक बार फिर से श्रीनगर में इस तरह का ये हादसा सामने आया है।

Advertisement

श्रीनगर कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन में कुल चार लोग सवार थे। जिनमें से एक को चोट आई है। उसे अस्पताल ले जाया गया था। सभी लोग बदरीनाथ से यात्रा कर अपने राज्य उत्तर प्रदेश जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन चालक को नींद की झपकी आ गयी थी। इसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और ये हादसा हो गया। वाहन ने एक यूटिलिटी, एक कार और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी ने भी कोतवाली में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000