विमल नेगी मौत केस में पहली गिरफ्तारी, सीबीआई ने पकड़ा एएसआई पंकज – भारत केसरी टीवी

विमल नेगी मौत केस में पहली गिरफ्तारी, सीबीआई ने पकड़ा एएसआई पंकज

भारत केसरी टीवी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत निगम के मुख्य अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी करते हुए शिमला पुलिस के निलंबित एएसआई पंकज को हिरासत में लिया है।

रविवार को सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम नई दिल्ली से घुमारवीं पहुंची और वहां पंकज को उसके पैतृक घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बीते एक सप्ताह से वह यहीं रह रहा था। सोमवार को आरोपी को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पंकज पर आरोप है कि उसने महत्वपूर्ण सबूतों से छेड़छाड़ की। खासकर एक पेन-ड्राइव को छिपाने और उसे फॉर्मेट कर डाटा डिलीट करने का मामला सामने आया है। नेगी के परिजनों ने भी इस संबंध में गंभीर आरोप लगाए थे। इससे पहले सीबीआई ने शिमला और दिल्ली में भी पंकज से पूछताछ की थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000