लोगों को मेले में आपदा जोखिमों के प्रति किया जागरूक – भारत केसरी टीवी

लोगों को मेले में आपदा जोखिमों के प्रति किया जागरूक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहयोग से पूरे प्रदेश में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ताकि प्रदेश के हर कोने तक आपदा सुरक्षा का संदेश पहुँचाया जा सके।

इसी कड़ी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से आपदा जोखिम न्यूनीकरण, ‘समर्थ 2025’ पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ढालपुर खेल मैदान में लगे डोम बाज़ार के पास आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I जिसमें मन्नत कला मंच के कलाकारों ने लोगों को बताया कि आपदा के समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, भूकंप, भूस्खलन,बाढ़ व आग लगने पर किन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए आदि I

नुककड़ नाटक के जरिये लोगों को बताया कि हमारी हिमालयन श्रृंखला अति संवेदनशील जोन 4 व 5 के अंतर्गत आती है,इसलिए हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए,हमें आपदाओं से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारियां इकट्ठी करनी चाहिए और इन जानकारियों को अपने परिवार, बच्चों, बुजुर्गों के साथ भी सांझा करना चाहिए ताकि आपदा के समय सभी की जानों को बचाया जा सके। इन कार्यक्रमों के दौरान अजय कुमार,मोहर सिंह पुजारी, पूर्व उपप्रधान न्योल पंचायत दीपक कुमार,हुमा देवी महिला मंडल धारा की प्रधान,बाशिंग पंचायत के पूर्व पंच कालूराम व मेले में आये सैकड़ों लोगों ने जानकारीयां हासिल की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000