राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर 11 दिसंबर को मंडी में होगा राज्य स्तरीय समारोह – भारत केसरी टीवी

राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर 11 दिसंबर को मंडी में होगा राज्य स्तरीय समारोह

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसंबर को जिला मंडी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर की समिति स्थल का चयन करेगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आज इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सरकार द्वारा गत तीन वर्षों में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के माध्यम से किए गए सकारात्मक सुधारों और उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

Advertisement

इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों और विभागवार सुधारों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक भी जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों से पूरे प्रदेश में लोगों को सीधा लाभ मिला है और राज्य की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो वर्ष का रोडमैप तैयार करने और प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार राम सुबग सिंह, प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी उपायुक्तों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

#HimachalPradesh #SukhvinderSinghSukhu #MandiEvent #3YearsOfGovernment #VyavasthaParivartan

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000