नर्सिंग स्कॉलर सोसाइटी को 5 लाख का अनुदान, नर्सों को पढ़ाई के दौरान पूरी सैलरी – भारत केसरी टीवी

नर्सिंग स्कॉलर सोसाइटी को 5 लाख का अनुदान, नर्सों को पढ़ाई के दौरान पूरी सैलरी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

उच्च शिक्षा के दौरान स्टाफ नर्सों को मिलेगा पूरा वेतन: मुख्यमंत्री

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईजीएमसी शिमला में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता की, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही स्टाफ नर्सों को अब पहले की तरह 40 प्रतिशत के बजाय पूरा वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में 80 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया अगले महीने से शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले एक वर्ष में राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार देखने को मिलेंगे और आने वाले वर्षों में रोजगार के कई नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम और उन्नत एमआरआई मशीनें स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आउटसोर्स आधार पर नियुक्तियों को समाप्त करना चाहती है, क्योंकि इससे युवाओं का शोषण होता है। रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के लिए नियमित स्टाफ नर्सों के साथ असिस्टेंट स्टाफ नर्स के नए पद भी सृजित किए जाएंगे। नर्सों की भर्ती बैचवाइज की जा रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए राज्य सरकार ने ओवरसीज रिक्रूटमेंट विभाग भी स्थापित किया है, जो विदेश जाने वाले युवाओं का पूरा रिकॉर्ड रखता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है और इसी अवसर पर नर्सिंग स्कॉलर सोसाइटी ने यह कार्यशाला आयोजित की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं में 57.5 प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएं हैं, जो राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने राजस्व घाटा अनुदान (RDG) का भी जिक्र करते हुए कहा कि 1952 से मिल रहा यह अनुदान 16वें वित्त आयोग द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को जल विद्युत परियोजनाओं से 50 प्रतिशत रॉयल्टी मिलनी चाहिए, ताकि राज्य के लोगों को उनका उचित हक मिल सके।

उन्होंने इस अवसर पर नर्सिंग स्कॉलर सोसाइटी को 5 लाख रुपये का अनुदान देने की भी घोषणा की।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000