मनरेगा का आखिरी महीना! मई से VBG राम जी लेगी जगह – भारत केसरी टीवी

मनरेगा का आखिरी महीना! मई से VBG राम जी लेगी जगह

[ मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

वर्ष 2005 से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय लिखने वाली मनरेगा अप्रैल माह के खत्म होने के साथ इतिहास बन जाएगी। संभावना है कि मई माह से विकसित भारत गारंटी फोर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वी.बी. जी राम जी) एक्ट 2025 लागू होगा। हालांकि पहली अप्रैल से वी.बी. जी राम जी को शुरू करने की योजना थी लेकिन राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक इस नई योजना को लेकर तैयारियां पूरी नहीं हुई थीं। इस कारण मनरेगा काे 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है, यानी अप्रैल माह में इसी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य किए जाएंगे।

Advertisement

प्रदेश में सबसे पहले वर्ष 2005 से मनरेगा चम्बा व सिरमौर जिलाें में शुरू हुई थी। उसके बाद कांगड़ा व मंडी जिलाें में यह योजना शुरू हुई थी। प्रदेश के अन्य 8 जिलों में मनरेगा को लागू किया गया था, यानी पूरे प्रदेश के 12 जिलों में 2008 से यह योजना चल रही थी लेकिन अब यह योजना अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है। कुछ दिनों में बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गाथा लिखने वाली योजना इतिहास बन जाएगी।

वीबी जी राम जी योजना मनरेगा की तरह ही कामयाब होगी या नहीं, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। यह बात अलग है कि पिछले कुछ वर्षों से मनरेगा प्रदेश में हांफने लग गई थी। कभी मजदूरों को उनकी पगार का कई-कई महीनों तक भुगतान नहीं हो रहा था तो कभी मैटीरियल की पेमैंट नहीं हो रही थी लेकिन अब पैंडिंग पेमैंट का भुगतान कर दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000