*राजधानी शिमला के घणाहट्टी के पास एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में किसी भी सवारी घायल नहीं हुई है* – भारत केसरी टीवी

*राजधानी शिमला के घणाहट्टी के पास एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में किसी भी सवारी घायल नहीं हुई है*

एचआरटीसी की बस घणाहट्टी के समीप ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई। बस में सवार 34 सवारियों में हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को कच्ची संपर्क सड़क पर मोड़कर डंगे से टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सभी सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 10:45 बजे की है। शिमला से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की बस घणाहट्टी से कुछ पीछे पहुंची। उतराई में जब चालक ने ब्रेक लगाई तो उसे अहसास हुआ कि ब्रेक फेल हो गई। इसके बाद चालक ने आसपास की सवारियाें को इस बारे में बताया और उन्हें संयम बरतने की अपील की।

Advertisement

इसके बाद घणाहट्टी के कंडा जेल मोड़ से पहले चालक ने कच्ची संपर्क सड़क को देखते हुए बस को उस ओर मोड़ दिया और बस को डंगे से टकरा दिया, जिससे बस रुक गई।

हादसे में बस को काफी नुकसान पहुंचा है। एक शेक को भी क्षति पहुंती है। बारिश होने की वजह से सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम धामी चौकी से मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि उस समय तक ज्यादातर सवारियां दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना की गई

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000