मुख्यमंत्री ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को किया रवाना 700 होम गार्ड भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी : मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को किया रवाना 700 होम गार्ड भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी : मुख्यमंत्री

शिमला मदन शर्मा 1 अक्टूबर, 2025

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चौड़ा मैदान से 6.70 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए 14 नए फायर टेंडरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन प्रशिक्षण केंद्र बलदयान तथा शिमला जिला के देहा, उबदेश, नेरवा और ठियोग, मंडी जिला के धर्मपुर व थुनाग, लाहौल-स्पीति के काजा, कांगड़ा जिला के शाहपुर और इंदौरा तथा हमीरपुर जिला के नादौन भेजे गए हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए अग्निशमन वाहनों का वितरण दूरदराज के इलाकों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे आगजनी जैसी आपात स्थितियों में समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जानकारी दी कि अग्निशमन वाहनों के बेड़े को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त फायर टेंडरों की खरीद हेतु 23 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध करा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नए और उन्नत फायर स्टेशनों को सुसज्जित करने के लिए 4.24 करोड़ रुपये तथा नादौन और इंदौरा में विभागीय भवनों के निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आपात सेवाओं की प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने के लिए शीघ्र ही होम गार्ड के 700 पदों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

इस अवसर पर शिमला के विधायक हरीश जनार्था, एचपी बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, अग्निशमन सेवाएं महानिदेशक सत्वंत अटवाल, मुख्य अग्नि अधिकारी संजीव कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000