मिशन शक्ति के तहत विशेष जागरूकता अभियान आयोजित – भारत केसरी टीवी

मिशन शक्ति के तहत विशेष जागरूकता अभियान आयोजित

सोलन आरती शर्मा दिनांक 04.09.2025

Advertisement

महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा मिशन शक्ति के तहत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा ने दी।
डॉ. पदम देव शर्मा ने कहा कि विशेष जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक कर सुरक्षित वातावरण स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के सामने आने वाली विशिष्ट चुनौतियों का समाधान निकालकर समाज में उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान करना है।
ज़िला समन्वयक सोलन रेणु शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर, लैंगिक संवेदनशीलता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, यौन व प्रजनन स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
.0.

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000