महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियां अंतिम चरण में: रेलवे, हवाई और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर – भारत केसरी टीवी

महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियां अंतिम चरण में: रेलवे, हवाई और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के अंतिम और पावन स्नान पर्व, महाशिवरात्रि के लिए प्रशासनिक तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 26 फरवरी को होने वाले इस स्नान को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। अब तक करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, और महाशिवरात्रि के अवसर पर इस संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

Advertisement

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है, जबकि सड़क परिवहन और पार्किंग व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। प्रमुख स्नान घाटों, प्रवेश मार्गों और पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त संकेतक लगाए गए हैं, ताकि तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Advertisement

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी लगातार फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। प्रयागराज के जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को प्राथमिकता दी गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से त्वरित और प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Advertisement

महाकुंभ के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। एडीजी जोन और मंडलायुक्त प्रयागराज के नेतृत्व में इन बैठकों के माध्यम से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisement

प्रशासन की पूरी कोशिश है कि महाशिवरात्रि का यह अंतिम स्नान पर्व श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद, सुरक्षित और स्मरणीय अनुभव बने।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000