नाहन में होगा राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि – भारत केसरी टीवी

नाहन में होगा राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

नाहन में होगा राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह, सीएम सुक्खू होंगे चीफ गेस्ट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन सिरमौर जिला के नाहन में किया जाएगा। आठ मार्च को होने वाले इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा महिला एवं बाल विकास निदेशालय द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रदेश भर से 10 हजार महिलाएं भाग लेंगी। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस समारोह में प्रदेश भर से लगभग 10,000 महिलाएं भाग लेंगी। जिनमें आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता, महिला मंडल की सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों की प्रतिनिधि शामिल होंगी। प्रवक्ता ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के ऐतिहासिक संघर्षों, उपलब्धियों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाहन में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे उनकी उद्यमिता और कौशल को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार अवसर भी उपलब्ध होंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000