मनाली क्षेत्र में बाढ़ और वर्षा से हुए नुकसान का राज्यपाल ने लिया जायज़ा – भारत केसरी टीवी

मनाली क्षेत्र में बाढ़ और वर्षा से हुए नुकसान का राज्यपाल ने लिया जायज़ा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज मनाली पहुंचे, जहां उन्होंने इस मानसून के दौरान भारी वर्षा और बाढ़ से हुई तबाही का जायज़ा लिया। उन्होंने कुल्लू से मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के उस हिस्से का निरीक्षण किया, जो बाढ़ के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, और विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की।

 

राज्यपाल ने सोलंग गांव का भी दौरा किया और स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ से भारी तबाही हुई है और सड़कों सहित आसपास के क्षेत्रों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा, “कई जगहों पर सड़कें दोनों ओर से टूट चुकी हैं। इनके उचित मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है। राज्य सरकार और NHAI के अधिकारियों को मिलकर स्थायी समाधान पर विचार करना चाहिए।”

 

राज्यपाल ने बिंदू ढांक, मनालसू नाला, आलू ग्राउंड और चौरीबिहाल सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की समीक्षा की। बीआरओ (BRO) और जीआरईएफ (GREF) के अधिकारियों ने उन्हें पुनर्निर्माण और राहत कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया।

 

सोलंग गांव में हुए भूस्खलन पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि “गांव को सुरक्षित बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। जिस प्रकार कृषि भूमि बह गई है, उससे पुनर्वास का कार्य और भी कठिन हो गया है। इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।”

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज मनाली पहुंचे, जहां उन्होंने इस मानसून के दौरान भारी वर्षा और बाढ़ से हुई तबाही का जायज़ा लिया। उन्होंने कुल्लू से मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के उस हिस्से का निरीक्षण किया, जो बाढ़ के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, और विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की।

राज्यपाल के साथ उनके सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त टोरुल एस. रवीश, पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, तथा BRO और GREF के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000