भूकम्प के दौरान ‘झुको-ढको-पकड़ो’ का रखे ध्यान कलाकरों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से दी जानकारी – भारत केसरी टीवी

भूकम्प के दौरान ‘झुको-ढको-पकड़ो’ का रखे ध्यान कलाकरों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से दी जानकारी

सोलन दिनांक 22.10.2024

Advertisement

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सम्बद्ध झंकार म्यूजिकल गु्रप के कलाकारों ने आज ज़िला सोलन के नालागढ़ उपमण्डल में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा के दौरान सुरक्षा एवं बचाव के बारे में जागरूक किया।
कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोघों के विद्यार्थियों को अवगत करवाया कि उन आपदाओं के बारे में जानएि जो पहले भी आपके क्षेत्र में हो चुकी है और जान-माल की हानि कर स्थानीय समुदाय को प्रभावित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण व सरल उपाय जैसे भूकम्प के दौरान ‘झुको-ढको-पकड़ो’ और पहने हुए कपड़ों के आग पकड़ लेने पर ‘रुको-झुको-पलटो’ का नियमित अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि अपने परिवार की आपातकालीन योजनाएं बनाए तथा परिवार के लिए आपातकालीन आपूर्ति किट बनाएं।

Advertisement


उन्होंने गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया कि आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, परंतु पूर्वाभ्यास से जानो-माल के नुकसान को न्यून किया जा सकता है।
इस अवसर पर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ के प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोघों के प्रधाना सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी सहित समस्त अध्यापक व छात्र उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000