*मंडी सरकाघाट की दारपा पंचायत में तीन घर जमींदोज… बुजुर्ग घायल, बच्ची बाल-बाल बची* – भारत केसरी टीवी

*मंडी सरकाघाट की दारपा पंचायत में तीन घर जमींदोज… बुजुर्ग घायल, बच्ची बाल-बाल बची*

भारत केसरी टीवी 15 सितंबर

Advertisement

रविवार सुबह हुई भारी बारिश ने ग्राम पंचायत दारपा में तबाही मचा दी। तेज गर्जना और बिजली की कडक़ के बीच सुबह करीब छह बजे तीन कच्चे मकान अचानक ढह गए। गनीमत रही कि सभी परिवार समय रहते बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घरों का सारा सामान मलबे तले दब गया। पहला हादसा कश्मीर सिंह पुत्र लुदर सिंह का मकान ढहने से हुआ। उनका दो कमरों का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरा मकान संतोष पुत्र अनंत राम, जो वार्ड सदस्य भी हैं, का है। उधर, मंडी जिला के ग्राम पंचायत जुकैण के मतेहड़ी गांव में रविवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात्रि करीब 10 बजे बलबीर के पुराने मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया।
जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कमरे में बुजुर्ग महिला सो रही थीं, जो मलबे की चपेट में आ गईं। गनीमत यह रही कि उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। हादसे के समय मकान के ऊपरी हिस्से में एक छोटी बच्ची पढ़ाई कर रही थी। जैसे ही मकान का हिस्सा गिरा, बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए नीचे छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली। अगर वह कुछ सेकंड भी देर करती, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पंचायत और प्रशासन को भी सूचित किया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था और लगातार हो रही बारिश के कारण इसकी दीवारें कमजोर हो चुकी थीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000