हिमाचल में PMGSY की ग्रीन टेक्नोलॉजी: FDR तकनीक से बनेगी 1400 किमी सड़कें – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में PMGSY की ग्रीन टेक्नोलॉजी: FDR तकनीक से बनेगी 1400 किमी सड़कें


[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पीएमजीएसवाई-3 में आई एफडीआर तकनीक, 1400 किमी सडक़ें बनेंगी
सडक़ में सिर्फ लोकल मैटीरियल इस्तेमाल होगा, क्रशर की भी जरूरत नहीं
हिमाचल में सडक़ निर्माण के लिए अब नई तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तीसरे चरण में भारत सरकार ने इन तकनीकों को राज्यों के लिए ऑफर किया था। इसमें से हिमाचल में फुल डेप्थ रिक्लेमेशन यानी एफडीआर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग मैदानी जिलों में करीब 1400 किलोमीटर सडक़ें इस तकनीक के माध्यम से बना रहा है। यह एक तरह से ग्रीन टेक्नोलॉजी है। इसमें न क्रशर मैटेरियल का इस्तेमाल होता है और न ही मैटेरियल मिक्स करने के कारण काले धुएं का उत्सर्जन। सडक़ बनाने के लिए खुदाई के वक्त निकले लोकल मैटेरियल को ही इस्तेमाल किया जाता है और इसमें सीमेंट तथ कैमिकल मिक्स कर बेस तैयार होता है।
फिर टारिंग करने से पहले एक मेंबरेन इंटरफेस यानी एक थिन मैट का इस्तेमाल किया जाता है, जो बेस और टारिंग लेयर के बीच पकड़ को मज़बूत बनाता है। यानी अब सडक़ बनाने के लिए पहले मेटलिंग में पत्थरों के इस्तेमाल के बाद टारिंग की जरूरत नहीं है। इस तकनीक में सडक़ की खुदाई के दौरान निकलने वाले पदार्थ में केमिकल और सीमेंट मिक्स कर बेस तैयार किया जाता है। फिर तारीख से पहले फ्लेक्सिबल मेंब्रेन इंटरफ़ेस का इस्तेमाल होता है#PMGSY #FDRतकनीक #GreenTechnology #हिमाचलसड़कें #PWD #RuralDevelopment #EcoFriendlyRoads #NewTechnology #InfrastructureDevelopment #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000