अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा सोलन, मेरा युवा भारत सोलन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, सोलन महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज महाविद्यालय प्रांगण में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। – भारत केसरी टीवी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा सोलन, मेरा युवा भारत सोलन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, सोलन महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज महाविद्यालय प्रांगण में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सोलन, ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक [17.09.2025]

Advertisement

यह शिविर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष रूप से समर्पित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर जिला सोलन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक ठाकुर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्टूडेंट फॉर सेवा के प्रांत संयोजक रजनीश जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली जी ने की।

Advertisement

मुख्य अतिथि एडवोकेट अभिषेक ठाकुर जी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि युवाओं को राष्ट्र सेवा एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। रक्तदान जैसे निस्वार्थ कार्य समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement

इस अवसर पर NSS वालंटियर्स तथा मेरा भारत (My Bharat) के जिला स्वयंसेवी कनिष्क जी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों एवं युवाओं का उत्साह देखने योग्य रहा तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000