रेरा चयन समिति में बड़ा बदलाव: चीफ जस्टिस की जगह मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष – भारत केसरी टीवी

रेरा चयन समिति में बड़ा बदलाव: चीफ जस्टिस की जगह मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

हिमाचल सरकार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में अध्यक्ष और मेंबर्स की चयन के लिए बनाई जाने वाली सिलेक्शन कमेटी में बदलाव करने जा रही है। इसमें अब हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की जगह मुख्य सचिव को कमेटी के अध्यक्ष के रूप में रखा जा रहा है। यदि मुख्य सचिव खुद आवेदक होंगे, तो राज्य सरकार किसी सीनियर मोस्ट अधिकारी को नॉमिनेट कर सकेगी। एक और संशोधन कार्यकाल की अवधि में भी किया जा रहा है। अब अधिकतम कार्यकाल 65 वर्ष या चार साल की अवधि तक होगा। भू संपदा विनयमन और विकास अधिनियम-2016 के मुताबिक सिलेक्शन कमेटी में हिमाचल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अध्यक्ष थे, जबकि हाउसिंग के सेके्रटरी और लॉ सेक्र्रेटरी इसमें मेंबर थे। इसी कमेटी के सामने कुछ महीने पूर्व रेरा चेयरमैन को लेकर आवेदन गए थे, जिसमें पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी एक आवेदक थे।

Advertisement

दिल्ली में चल रहे एक मामले के कारण इनका नाम रिजेक्ट हो गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर काम कर रहे आरडी धीमान को रेरा में नियुक्त किया था, जिनका नाम सिलेक्शन कमेटी से आया था। अब रेरा की सिलेक्शन कमेटी में बदलाव किया जा रहा है। इस बारे में एक संशोधन विधेयक सोमवार को विधानसभा में रखा जा रहा है। इसे सदन में नगर एवं ग्राम योजना मंत्री राजेश धर्माणी रखेंगे। पारित करने के लिए इसे बाद में लगाया जाएगा। वैसे भी शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर तक है।

Advertisement

कर्मचारी एक्ट में एक और बदलाव

राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्ती एवं सेवा शर्तें विधायक 2025 शीतकालीन सत्र में रखने के लिए लाया है। सोमवार को मुख्यमंत्री सुक्खू इसे सदन में रखेंगे। इसके तहत पिछले साल पारित किए गए एक्ट में एक संशोधन किया जा रहा है। इसमें प्रावधान था कि भर्ती नियमों में बदलाव के लिए पहले आपत्तियां एवं सुझाव लेने होंगे। अब इस प्रावधान को हटाया जा रहा है। किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए यह कदम उठाए जा रहा है।

#RERA #HimachalAssembly #SelectionCommittee #HimachalNews #RealEstateRegulation #AmendmentBill #GovtReforms  #HPGovt #LegislativeUpdate

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000