विद्युत उपभोक्ता ई-केवाईसी करवाना करें सुनिश्चित – भारत केसरी टीवी

विद्युत उपभोक्ता ई-केवाईसी करवाना करें सुनिश्चित

सोलन मदन शर्मा दिनांक 20.12.2024

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत उपमण्डल सोलन-1 के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी 25 दिसम्बर, 2024 तक करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन-1 के सहायक अभियंता ने दी।
उन्होंने कहा कि सर्कुलर रोड़, जवाहर पार्क, चौक बाजार, अप्पर बाजार, मोहन कालोनी, बाण महोल्ला, मधुबन कालोनी, राजगढ़ मार्ग तथा आस-पास क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता सर्कुलर रोड़ स्थित विद्युत उपमण्डल सोलन-1 कार्यालय में अपना ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
इसी प्रकार माल रोड़, सुन्दर सिनेमा, ओल्ड पावर हाउस रोड़, अमित अपार्टमेंट, अमित एवेन्यू, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कथेड़, गुरूकुल, धोबीघाट के विद्युत उपभोक्ता पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन के समीप विद्युत शिकायत कक्ष में अपना ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सन्नी साईड, सेर क्लीन व क्लीन के विद्युत उपभोक्ता सनी साईड स्थित पार्क में तथा मोहन पार्क, चेस्टर हिल, शांडिल निवास, सेंट ल्यूक्स, शक्ति नगर, जोणाजी मार्ग, शिली मार्ग, लोअर बाजार, कसाई गली, शूलिनी नगर, सोलन गांव, नडोह, धाली, बजडोल, बचेड़ के विद्युत उपभोक्ता जोणाजी मार्ग पर स्थित शर्मा बेनक्वेट हॉल में अपना ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
सहायक अभियंता ने कहा कि विद्युत उपभोक्ता ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का बिल तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर साथ लाएं।
उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वह 25 दिसम्बर, 2024 तक अपना ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए विद्युत उपभोक्ता सहायक अभियंता विमल अत्री के मोबाइल नम्बर 88945-01945 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000