प्रदेश में शिमला संसदीय क्षेत्र से मंत्री या विधायक होगा कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष,जल्द होगा एलान – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में शिमला संसदीय क्षेत्र से मंत्री या विधायक होगा कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष,जल्द होगा एलान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में शिमला संसदीय क्षेत्र से किसी मंत्री या विधायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दिल्ली में पीसीसी अध्यक्ष को लेकर पार्टी हाईकमान से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार शाम को शिमला लौट आए हैं। हाईकमान ने रविवार शाम को उन्हें अचानक दिल्ली बुलाया था। क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को देखते हुए अध्यक्ष पद पर फैसला होना है। सूत्रों के अनुसार सीएम सुक्खू ने इस संबंध में सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मंत्रणा की।

Advertisement

उनसे इन नामों पर फीडबैक मांगा गया तो सीएम ने ने पर अपनी राय दे दी है। पार्टी अध्यक्ष के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार रोहित ठाकुर यह जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। रोहित प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या वाले राजपूत वर्ग से हैं। इसी संसदीय क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के नाम पर भी सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विनय कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। हिमाचल प्रदेश में राजपूतों के बाद अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या सबसे अधिक है।

Advertisement
प्रदेश में शिमला संसदीय क्षेत्र से किसी मंत्री या विधायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

 विनय कुमार तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात कर चुके हैं। एक अन्य राजपूत नेता व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नाम पर भी हाईकमान विचार कर चुका है। राठौर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। अर्की के कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह सीएम सुक्खू के भी खास हैं। अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए कांग्रेस उन पर भी दांव चल सकती है। कसौली से युवा विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। वह भी इस पद के दावेदार हैं। चर्चा यह है कि 13 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्णय हो जाएगा। उसके बाद कार्यकारिणी का भी गठन होगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, अर्की के विधायक संजय अवस्थी और कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के नामों पर चर्चा हो चुकी है। इस बीच, सोमवार को राज्य सचिवालय में दो मंत्रियों के बीच गुफ्तगू चर्चा का विषय बन गया। शिमला संसदीय क्षेत्र के दोनों मंत्रियों ने सरकार और संगठन के मुद्दों पर लंबी चर्चा की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000