धर्मपुर में SIU टीम की कार्रवाई, 5 ग्राम चिट्टा बरामद – आरोपी सूरज गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर में SIU टीम की कार्रवाई, 5 ग्राम चिट्टा बरामद – आरोपी सूरज गिरफ्तार

सोलन, मदन शर्मा 16 नवंबर 2025।

Advertisement

जिला सोलन पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने धर्मपुर क्षेत्र में गश्त और अपराध नियंत्रण के दौरान एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। टीम को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि धर्मपुर फोरलेन के समीप एक महिन्द्रा पिकअप खड़ी है, जिसमें सूरज नामक युवक संदिग्ध रूप से चिट्टा/हेरोइन की खरीद-फरोख्त के इंतजार में मौजूद है।

Advertisement

सूचना की पुष्टि होने पर SIU टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और वाहन में बैठे सूरज पुत्र मनसुख राम, निवासी गांव घड़सी, डाकखाना कोट, तहसील कसौली, जिला सोलन (उम्र 29 वर्ष) को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

Advertisement

इस पर पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से महिन्द्रा पिकअप को भी जब्त कर लिया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ कुल 3 मामले दर्ज हैं—जिनमें

2 मामले पुलिस थाना परवाणू में (बाइक व बिजली की तार चोरी का प्रयास तथा चिट्टा तस्करी)

1 मामला थाना धर्मपुर में (नशीले पदार्थों की तस्करी)

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित नेटवर्क की भी तहकीकात की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000