प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही मजबूत – हरीश जर्नाथा पदमदेव परिसर में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन – भारत केसरी टीवी

प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही मजबूत – हरीश जर्नाथा पदमदेव परिसर में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन

B.R.Sarena शिमला 02 अगस्त, 2025
आकांक्षात्मक विकास खंड छौहारा एवं कुपवी के लिए सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन आज ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित पदमदेव परिसर में किया गया जिसमें विधायक शिमला शहरी हरीश जनार्था ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि छौहारा एवं कुपवी खंड आकांक्षात्मक विकास खंड है और सरकार, प्रशासन व जनता के सहयोग से इन दोनों खंडों में बेहतर कार्य हो रहा है। नीति आयोग ने दोनों खंडों के तीन इंडिकेटर में सुधार दर्ज किया है। ऐसे में हम सब के लिए गर्व की बात है कि सरकार एवं प्रशासन के प्रयासों को सफलता मिल रही है। मुझे पूरी उम्मीद है शीघ्र ही दोनों खंड हर मानक में सुधार करने के बाद स्वयं को आकांक्षी खंड से बाहर निकल आएंगे।
उन्होंने कहा कि अब स्थानीय उत्पादों की मांग बाजार में बढ़ रही है। इससे जहां ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार मिल रहा है, वहीं विलुप्त हो रहे उत्पाद भी पुनर्जीवित होने शुरू हो गए है। प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को हिम ईरा ब्रांड के तहत एकजुट कर दिया है। आज हिमाचल प्रदेश के उत्पाद दुनिया भर में पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और इसी दिशा में हम आगे बढ़ते जा रहें है। उन्होंने आम जनता से अपील भी की कि स्थानीय उत्पादों की बिक्री स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करें।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, जिला विकास अधिकारी कार्तिकेय शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाॅल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Advertisement

इन्हें किया गया सम्मानित
समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने आकांक्षात्मक विकास खण्ड छौहारा एवं कुपवी में बेहतरीन कार्य करने पर खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीडीओ कुपवी, बीडीओ छौहारा, सीडीपीओ कुपवी, सीडीपीओ छौहारा, बीपीओ छौहारा, एमएमएस विशेषज्ञ छौहारा, बीपीओ कुपवी, कृषि विशेषज्ञ कल्पना, कृषि विशेषज्ञ राकेश शर्मा, एबीएफ शीतल शर्मा, एनआरएलएम एरिया कोऑर्डिनेटर छौहारा, एनआरएलएम कुपवी मिशन एग्जीक्यूटिव को सम्मानित किया गया।

Advertisement

स्वयं सहायता समूहों ने लगाई स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी
दोनों विकास खण्ड के स्वयं सहायता समूहों की ओर से आकांक्षा हाट के तहत पदमदेव कॉम्प्लेक्स में स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें स्थानीय प्राकृतिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है जोकि 08 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। इसके अलावा स्थानीय लोग एवं पर्यटक इन स्टॉल से उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे। मुख्यातिथि ने सभी स्टाॅल का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना भी की।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000