पुलिस ने नाके पर 7.20 ग्राम चिट्टा पकड़ा, घर से चरस बरामद, दो लोगों पर केस – भारत केसरी टीवी

पुलिस ने नाके पर 7.20 ग्राम चिट्टा पकड़ा, घर से चरस बरामद, दो लोगों पर केस

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थाना डमटाल पुलिस की ओर से नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो लोगों से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले की जानकारी  देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार कमल दीप निवासी लैहरुह और पवन कुमार  निवासी सकोह देहरी तहसील फतेहपुर से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।  पूछताछ के दौरान पुलिस को पवन कुमार के घर में नशा होने की जानकारी मिली  थी। इस पर डमटाल पुलिस ने मकान में छापेमारी की। जहां से 450 ग्राम  चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कमलदीप निवासी लैहरुह  के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000