हिमाचल में गैस पाइप लाइन का होगा विस्तार, उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती गैस – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में गैस पाइप लाइन का होगा विस्तार, उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती गैस

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में गैस पाइप लाइन का होगा विस्तार, उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती गैस

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में गैस उपभोक्ताओं को सस्ती व सुरक्षित प्राकृतिक गैस घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार पाइप लाइन गैस विस्तार करने जा रही है। पाइप लाइन गैस विस्तार को लेकर सीजीडी (सिटी गैस वितरण नैटवर्क) कंपनियों को आ रही परेशानियों को लेकर एक बैठक बुधवार को आरडी नजीम अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हिमाचल सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश में सीजीडी नैटवर्क का विस्तार करने और प्रदेश में कार्यरत 4 कंपनियों को पेश आ रही दिक्कतों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisement

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि सिटी गैस वितरण नैटवर्क भूमिगत पाइप लाइनों की एक परस्पर जुड़ी प्रणाली है, जो सीधे घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं उद्योगों तक प्राकृतिक गैस पहुंचाती है, जो एलपीजी की अपेक्षा स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती विकल्प है। सीजीडी नैटवर्क के अंतर्गत तरलीकृत पैट्रोलियम गैस, पाइप प्राकृतिक गैस उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में सीजीडी नैटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, ताकि एलपीजी पर निर्भरता घटाई जा सके। बैठक में कुमुद सिंह, निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000