नालागढ़ में दो समुदाय के युवकों में विवाद मामला, सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट डालने के बाद भड़के हिंदू समुदाय के लोग – भारत केसरी टीवी

नालागढ़ में दो समुदाय के युवकों में विवाद मामला, सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट डालने के बाद भड़के हिंदू समुदाय के लोग

नालागढ़। शिमला के संजौली में मस्जिद मामला अभी शांत भी नहीं हुआ और उसके साथ ही नालागढ़ में एक नया विवाद शुरू हो चुका है जिसमें दो समुदाय के युवकों में पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर धमकियां व अभद्र टिप्पणी की गई और उसके बाद पुलिस में एक समुदाय की ओर से दूसरे समुदाय के युवको के खिलाफ शिकायत तो दर्ज करवाई गई है लेकिन उसके बावजूद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसको लेकर हिंदू समुदाय से संबंधित संगठनों ने एकत्रित होकर नालागढ़ के पुलिस थाने में जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया है वहीं उन्होंने नालागढ़-बद्दी रोड को भी कुछ समय के लिए जाम किया और अपना प्रदर्शन जारी रखा।

Advertisement

Advertisement

प्रदर्शनकारीयों का कहना है कि पंजाब और हरियाणा से आकर लोग यहां पर गुंडागर्दी कर रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकियां दी जा रही है इसको लेकर शिकायत को दो दिन हो चुके हैं लेकिन अभी भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है और जब पुलिस थाना में उन्हें बुलाया गया था तो आरोपियों ने पुलिस के सामने ही उन्हें धमकियां दी गई लेकिन पुलिस पर भी उन्होंने कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप खड़े किए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि यहां पर कोई बड़ी अपराधिक घटना ना हो सके।

Advertisement

इस बारे में जब हमने थाना प्रभारी राकेश रॉय से बातचीत की तो उनका कहना है कि दो समुदाय के युवकों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट में धमकियां के बारे उनके पास शिकायत आई है और वह आरोपी पक्ष से भी पूछताछ कर रहे हैं और जो भी पुलिस की जांच में सामने आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000