पच्छाद के ढंगयार में सड़क हादसा, बरात से लाैट रही गाड़ी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, तीन घायल – भारत केसरी टीवी

पच्छाद के ढंगयार में सड़क हादसा, बरात से लाैट रही गाड़ी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद विस क्षेत्र के ढंगयार में गुरुवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे हआ। सोलन जिले के धेना भूमती गांव से आ रही बरात की एक गाड़ी नैना टिक्कर-ढंगयार सड़क के किला कलांच गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही अन्य बरातियों को हादसे का पता पता चला तो दुघर्टनास्थल की ओर भागे।

सिरमौर जिले के पच्छाद विस क्षेत्र के ढंगयार में गुरुवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को एमएमयू मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार किला कलाच गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  इस दौरान वीरेंद्र दत्त(54) गांव सोथी और लीला दत्त( 55)गांव धार ब्रामना की मौके पर हो गई।  जबकि घायलों में गाड़ी चालक केशव दत्त(41), जयदेव(40) और कमलचंद(42) गांव धार, ब्राह्मना शामिल है।

जयदेव और केशव की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही पच्छाद पुलिस मौके पर पहुंची। पच्छाद पुलिस थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि किला कलांच गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें दो लोगों की मौत तथा तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों का सराहां सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।  इसके अलावा घायलों को एमएमयू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000