नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर सीएम सुक्खू का बड़ा एक्शन, नाैकरी से होंगे बर्खास्त* – भारत केसरी टीवी

नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर सीएम सुक्खू का बड़ा एक्शन, नाैकरी से होंगे बर्खास्त*

B.R.Sarena.Shimla 01/03/25

Advertisement

मुख्यमंत्री ने नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लेने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शने की हिदायत दी है। मुख्यमंत्री ने नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लेने का फैसला लिया है। जिन कर्मचारियों के खिलाफ नशा तस्करी के पुख्ता सबूत मिले हैं, उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।
नशा तस्करी रोकने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। सीएम ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को नशा तस्करी में संलिप्त कर्मचारियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को आयोजित बैठक में डीसी-एसपी को साफ निर्देश दिए हैं कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा न जाए। नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में ढिलाई बरतने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। 
राज्य में तेजी से फैल रहा चिट्टा, नशा तस्करी का कारोबार
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा, नशा तस्करी का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। बीते दिनों ही चिट्टे के मामले में  जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा भी कई अन्य सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं। संदीप शाह चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में गिरफ्तार कई युवाओं ने पूछताछ में कई खुलासे किए

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000