मंडी तेजाब कांड: ममता की मौत पर जयराम ठाकुर का शोक, CM सुक्खू से सख्त कार्रवाई की मांग – भारत केसरी टीवी

मंडी तेजाब कांड: ममता की मौत पर जयराम ठाकुर का शोक, CM सुक्खू से सख्त कार्रवाई की मांग

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मंडी: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में एसिड अटैक की शिकार हुई ममता की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया और सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है
जयराम ठाकुर ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक हफ्ते पहले जब मंडी में ममता पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई थी तो उन्हें सहसा यकीन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जब मैंने ममता की तस्वीरें देखीं, तो मेरा दिल दहल गया। एक इंसान होने के नाते ऐसी घटनाएं हमें अंदर तक झकझोर देती हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और दुख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश ममता के परिवार के साथ खड़ा है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्हें कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
भविष्य में देवभूमि हिमाचल में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कड़े कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने सीएम से अपील की है कि प्रदेश में तेजाब  की बिक्री से जुड़े नियमों को और अधिक सख्त बनाया जाए ताकि अपराधी आसानी से इसे प्राप्त न कर सकें।

Advertisement

#MandiTejabKand

#JusticeForMamata

#JairamThakur

#HimachalNews

#StopAcidAttacks

#WomenSafety

#HimachalPolitics

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000