धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज़ मामले में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज़ मामले में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार

डगशाई में तैनाती के दौरान बने थे संदिग्ध दस्तावेज़, बिना लाइसेंस बंदूक भी बरामद

Advertisement

धर्मपुर (जिला सोलन),मदन शर्मा 1 अक्टुबर

Advertisement

पुलिस थाना धर्मपुर ने फर्जी दस्तावेज़ बनाने और अवैध हथियार रखने के आरोप में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल अभय पिसाल (45 वर्ष) निवासी जिला सतारा, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस टीम ने देहरादून से हिरासत में लिया और आज अदालत में पेश किया गया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता श्री जाधव (निवासी लातुर, महाराष्ट्र, हाल सेना अधिकारी, डगशाई) ने 06 जुलाई 2025 को थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी कर्नल अभय पिसाल ने फर्जी पहचान दस्तावेज़ तैयार किए जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और सशस्त्र बल पहचान पत्र शामिल हैं। इन सभी पर उसकी तस्वीर तो थी, लेकिन नाम “ताहिर मुस्तफा” लिखा गया था।

Advertisement

📌 क्या-क्या मिला आरोपी के पास से

बिना लाइसेंस की 12 बोर सिंगल बैरल गन (जिस पर कोई कंपनी मार्का या गन नंबर अंकित नहीं है)

दो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड और अन्य पहचान पत्र, जो अलग-अलग नामों — पिसाल अभय, विजय सिंह और ताहिर मुस्तफा — से बने हुए थे

ये सभी दस्तावेज़ और हथियार थाना धर्मपुर पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं

📌 पृष्ठभूमि

जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2023 में डगशाई (सोलन) में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल तैनात था। उस समय भी उस पर पाकिस्तान खुफिया ऑपरेटिव्स के संपर्क में होने और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप लगे थे। उस दौरान भी अधिकारियों की एक बोर्ड टीम ने उससे फर्जी दस्तावेज़ और हथियार जब्त किए थे।

📌 जांच की दिशा

बरामद दस्तावेज़ों की सत्यता की जांच की जा रही है

पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि बिना लाइसेंस बंदूक आरोपी तक कैसे पहुँची

यह भी जांचा जाएगा कि एक ही नंबर पर अलग-अलग नामों से पहचान पत्र क्यों और कैसे बनाए गए

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000