भारत केसरी टीवी

पंजाब डीआईजी रिश्वत कांड: CBI ने किया बड़ा खुलासा, 5 करोड़ कैश, सोना और लग्जरी सामान बरामद

Advertisement

सीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी, जो इस समय रोपड़ रेंज में तैनात थे, पर 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान उनके ठिकानों से करीब 5 करोड़ रुपये नकद, सोना, महंगी घड़ियां और विदेशी शराब बरामद की गई है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, डीआईजी भुल्लर पर आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी से उसके खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने और भविष्य में किसी कार्रवाई से बचाने के बदले रिश्वत मांगी। कारोबारी ने CBI में शिकायत दी थी कि अधिकारी ने अवैध खनन से होने वाली मासिक कमाई में हिस्सा देने की भी मांग की थी।

Advertisement

CBI ने शिकायत की जांच कर कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए सबूत जुटाए, जिसमें डीआईजी द्वारा पैसे लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ सेक्टर-21 में ट्रैप ऑपरेशन चलाया गया। शिकायतकर्ता ने एक बिचौलिए के माध्यम से 8 लाख रुपये सौंपे, जैसे ही मिडिलमैन ने रकम ली, CBI ने दबिश दी।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान डीआईजी भुल्लर को उनके ऑफिस से गिरफ्तार किया गया और मिडिलमैन को भी हिरासत में लिया गया, जिसके पास से अतिरिक्त 21 लाख रुपये बरामद हुए। दोनों को रिमांड पर भेजा गया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000