‘नड्डा जी से प्रार्थना है, 1500 करोड़ ही दिलवा दीजिए’—घुमारवीं में सीएम सुक्खू का केंद्र पर तीखा तंज – भारत केसरी टीवी

‘नड्डा जी से प्रार्थना है, 1500 करोड़ ही दिलवा दीजिए’—घुमारवीं में सीएम सुक्खू का केंद्र पर तीखा तंज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

घुमारवीं में पेंशनर्ज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम सुखविंदर सुक्खू के निशाने पर रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
पेंशनर्ज ज्वाइंट फ्रंट के राज्य स्तरीय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को अपने निशाने पर लिया। पिछले दिनों शिमला में हुए भाजपा के सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा सरकार पर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि नड्डा कह गए कि सरकार ने जो मांगा, वह दिया। इस पर सुक्खू ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी प्रार्थना है कि हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए देने की जो घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है, वह दिला दीजिए। इसके साथ ही एनपीएस का अंशदान 9300 करोड़ और ओपीएस की केंद्र पर 1600 करोड़ की देनदारी दिलवा दीजिए। सीएम ने कहा कि पांच गुटों में बंटी भाजपा नेताओं के बयान भी अलग-अलग हैं, जो कि आपस में मेल ही नहीं खा रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की आर्थिक मदद करने के सही आंकड़े प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं।
वास्तविकता यह है कि केंद्र द्वारा हिमाचल के हितों की अनदेखी की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना का पूरा पैसा नहीं दिया जा रहा है,

#HimachalPolitics #CMSukhu #JPNadda #PensionersConference #CenterStateRelations #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000