ब्रेकिंग न्यूज : राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट पर नोटों की गड्डी मिली, सभापति ने जांच बैठाई – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज : राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट पर नोटों की गड्डी मिली, सभापति ने जांच बैठाई

नईदिल्ली। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट से नोटों की गड्डी मिलने की बात सामने आने पर हंगामा शुरू हो गया। गड्डी मिलने की जानकारी सभापति जगदीप धनखड़ ने दी।धनखड़ ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने नियमित जांच के दौरान सीट नबंर 222 से नोटों की गड्डी मिलने की जानकारी दी।यह सीट तेलंगाना से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी की है। इसकी जांच हो रही है।

Advertisement

सिंघवी ने कहा, मैं सुनकर हैरान हूं। मैं राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपये का नोट लेकर जाता हूं। मैं कल दोपहर 12:57 बजे सदन के अंदर पहुंचा। सदन दोपहर 1 बजे उठी। दोपहर 1 से 1:30 बजे तक मैं अयोध्या प्रसाद के साथ कैंटीन में बैठा और खाना खाया। तो कल मैं सदन में कुल 3 मिनट और कैंटीन में 30 मिनट रहा। मुझे यह अजीब लगता है कि ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति होती है।

Advertisement

सिंघवी ने आगे कहा, बेशक इसकी जांच होनी चाहिए कि लोग कैसे किसी भी सीट पर आकर कुछ भी रख सकते हैं। इसका मतलब कि हर किसी के पास एक ऐसी सीट सीट होनी चाहिए, जिसे खुद बंद किया जा सके और चाबी सांसद अपने साथ ले जाए, क्योंकि कोई भी सीट पर बैठकर कुछ भी कर सकता है और आरोप लगा सकता है। अगर यह दुखद और गंभीर नहीं होता तो हास्यास्पद होता। मामले की तह तक पहुंचना चाहिए।

Advertisement

सभापति के जानकारी देने के बाद राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने धनखड़ से कहा कि जब तक मामला जांच के अंदर है, उनको सांसद का नाम नहीं लेना चाहिए था।इस बात पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद खडग़े ने कहा कि ऐसा चिल्लर काम करके देश को बदनाम किया जा रहा है।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है, इसकी दोनों पक्षों को निंदा करनी चाहिए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000