सेवानिवृत्ति वाले माह के बाद मिलने वाला इन्क्रीमेंट अब पेंशन में भी जोड़ा जाएगा, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश – भारत केसरी टीवी

सेवानिवृत्ति वाले माह के बाद मिलने वाला इन्क्रीमेंट अब पेंशन में भी जोड़ा जाएगा, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मियों को सेवानिवृत्ति के अगले महीने इन्क्रीमेंट देय है तो इसका लाभ पेंशन में मिलेगा। यह लाभ 1 जुलाई या 1 जनवरी के बजाय सेवानिवृत्ति से अगले माह की पहली तारीख से मिलेगा। इस संबंध में प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद यह प्रावधान लागू किया गया है। यह प्रावधान केंद्र सरकार की ओर से 20 मई को निकाले गए कार्यालय आदेश के तहत जस के तस लागू किए गए थे। इसे राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर लागू किया था।

Advertisement

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के अवर सचिव विकास की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक जुलाई और एक जनवरी से इस तरह के लाभ देने की व्यवस्था थी। हिमाचल प्रदेश में हर महीने सेवानिवृत्ति होती रहती है तो उस स्थिति में यह तय किया गया है कि अगर सेवानिवृत्ति किसी महीने की 30 या 31 तारीख को हो रही है और अगले महीने से इन्क्रीमेंट देय है तो उस स्थिति में पेंशन में इसका लाभ एक तारीख से मिलेगा। इस संबंध में प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को आदेश की प्रति जारी कर दी है। इसके अलावा राज्यपाल के सचिव, विधानसभा सचिव, राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव सहित सभी सरकारी विभागों और स्वायत्त संगठनों के प्रमुखों को इस आदेश की प्रति भेजी गई है।

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों के लिए यह निर्णय दिया था जो 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होते हैं। इस फैसले के अनुसार इन कर्मचारियों को भी 1 जुलाई या 1 जनवरी को मिलने वाले वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ पेंशन की गणना के लिए दिया जाएगा। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए अंतिम आदेश के आधार पर एक निर्देश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने 11 अप्रैल 2023 के अपने फैसले को बरकरार रखते हुए केंद्र सरकार की पुनर्विचार याचिका को 18 दिसंबर 2024 को खारिज कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि जिन कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति से पहले आवश्यक अवधि की सेवा पूरी की है और उनका कार्य व आचरण संतोषजनक रहा है, उन्हें एक जुलाई या एक जनवरी की तिथि पर एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ पेंशन गणना के लिए दिया जाएगा। यह वृद्धि केवल पेंशन की गणना के उद्देश्य से ही होगी, अन्य सेवानिवृत्ति लाभों जैसे ग्रेच्युटी आदि के लिए नहीं मानी जाएगी। जो कर्मचारी पहले से न्यायालयों में इस मामले में याचिका दाखिल कर चुके हैं और सफल हुए हैं, उन्हें उनके मामलों के अनुसार लाभ मिलेगा। यदि किसी को पहले से अतिरिक्त भुगतान हो चुका है, तो उसे वापस नहीं लिया जाएगा। यह निर्णय केंद्र सरकार के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आया था। वे लंबे समय से अपने अंतिम वर्ष के इन्क्रीमेंट को लेकर न्याय की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी आदेश को हिमाचल ने भी लागू किया है। मगर हिमाचल प्रदेश ने अब हर महीने के लिए लागू करने का प्रावधान किया है।

सरकारी कर्मियों को सेवानिवृत्ति के अगले महीने इन्क्रीमेंट देय है तो इसका लाभ पेंशन में मिलेगा। इस संबंध में प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000