सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.71 ग्राम चिट्टा, शराब व नकदी सहित दो आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.71 ग्राम चिट्टा, शराब व नकदी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 04/05-02-2026 की रात्रि को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम अश्वनी खड्ड लिंक रोड पर आल्टो K10 गाड़ी में बैठे दो युवकों को काबू किया गया। उनके कब्जे से 14.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 06 बोतलें देशी शराब तथा ₹19,060/- नकद बरामद किए गए । आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र श्री रिखी राम, निवासी गाँव जखेड, डाकखाना दंघील, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 50 वर्ष तथा पारस पुत्र श्री शिव कुमार, निवासी गाँव अवाहाधार, डाकखाना गोहर, तहसील चच्योट, जिला मंडी (हि.प्र.), उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है । पुलिस द्वारा मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम आवकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त गाड़ी को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। जाँच के दौरान पाया गया कि गिरफ्तार आरोपियों में से आरोपी सुरेश कुमार पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है, जिसके विरुद्ध पुलिस थाना कंडाघाट तथा पुलिस थाना सदर सोलन में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले दर्ज हैं, जबकि पुलिस थाना परवाणू में उसके विरुद्ध चोरी का एक मामला दर्ज है । दूसरे आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जाँच की जा रही है। मामले में अन्वेषण जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000