ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया – भारत केसरी टीवी

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया

सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक 19.04.2024

Advertisement

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज ज़िला मुख्यालय स्थित जी.पी.एस. निगरानी के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। यह कक्ष आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए गठित उड़न दस्तों की निगरानी का कार्य करता है।
मनमोहन शर्मा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन ज़िला में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। ज़िला में स्थित सभी पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में तीन-तीन उड़न दस्ते गठित किए गए हैं। यह उड़न दस्ते आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन व उसके समरूप शिकायत की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी के वितरण, अवैध शराब के वितरण एवं अन्य कोई भी संदेहास्पद वस्तुएं जिनसे मतदाताओं को प्रभावित करने की सम्भावना हो, उसकी निगरानी एवं उस पर त्वतिर कार्रवाई के लिए गठित किए गए हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह व पुलिस अधीक्षक बद्दी इल्मा अफ़रोज़, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000