चिट्टे की लत ने उजाड़ा आठ साल का वैवाहिक जीवन, नशेड़ी पति ने बेचे पत्नी के गहने, फिर घर से निकाला – भारत केसरी टीवी

चिट्टे की लत ने उजाड़ा आठ साल का वैवाहिक जीवन, नशेड़ी पति ने बेचे पत्नी के गहने, फिर घर से निकाला

रामपुर : मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के रामपुर क्षेत्र से नशे की वजह से टूटे एक और परिवार का मामला सामने आया है। चिट्टे (हेरोइन) की लत ने एक दंपती का आठ साल पुराना वैवाहिक रिश्ता तबाह कर दिया। आरोप है कि पति शादी के कुछ समय बाद ही नशे का आदी हो गया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।

Advertisement

पत्नी ने उम्मीद की थी कि पति सुधर जाएगा, लेकिन हालात और बिगड़ते चले गए। नशे की लत पूरी करने के लिए पति ने पत्नी के गहने तक बेच डाले। अंततः उसने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

Advertisement

पीड़िता ने मजबूर होकर पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। इसके बावजूद पति में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अदालत में तलाक की याचिका दायर की।

Advertisement

अदालत ने महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से तलाक को मंजूरी दे दी है। यह मामला उपमंडल रामपुर की ननखड़ी तहसील का बताया जा रहा है। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि चिट्टे जैसे घातक नशे न सिर्फ युवाओं का भविष्य, बल्कि पूरे परिवार का जीवन उजाड़ रहे हैं।

#रामपुर #HimachalNews #Chitta #DomesticViolence #DrugAbuse #NarkarMuktHimachal

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000