स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति एवं अन्य सदस्यों ने माँ शूलिनी मंदिर में नवाया शीश – भारत केसरी टीवी

स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति एवं अन्य सदस्यों ने माँ शूलिनी मंदिर में नवाया शीश

सोलन मदन शर्मा 27.10.2024

Advertisement

स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति एवं अन्य सदस्यों ने आज सोलन की अधिष्ठिात्री देवी माँ शूलिनी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।
समिति के सभापति एवं ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रत्तन, सदस्य एवं ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, सदस्य एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया और सदस्य एवं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने आज सोलन में माँ शूलिनी के दर्शन किए।

Advertisement


उन्होंने इस अवसर पर मंदिर के इतिहास एवं परम्पराओं की जानकारी भी प्राप्त की।
मंदिर न्यास की ओर से उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बसंल ने समिति के सभापति एवं सदस्यों का स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया।
स्थानीय निधि लेखा समिति कल यानि 28 अक्तूबर, 2024 को उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में विषय से सम्बन्धित बैठक करेगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बसंल, अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000