काँगड़ा: मां ज्वालामुखी के चरणों में श्रद्धालु ने अर्पित की करोड़ों की स्वर्ण आरती, दिन में 5 बार होगी पूजा – भारत केसरी टीवी

काँगड़ा: मां ज्वालामुखी के चरणों में श्रद्धालु ने अर्पित की करोड़ों की स्वर्ण आरती, दिन में 5 बार होगी पूजा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार को मां ज्वालामुखी के एक भक्त ने लगभग एक किलो सोने की आरती मां के चरणों में अर्पित की। चंडीगढ़ (पंजाब) से आए श्रद्धालु ने परिवार सहित आकर मां के चरणों में यह भेंट अर्पित की। उन्होंने कहा कि मां ज्वालामुखी की उनके परिवार पर बड़ी कृपा है और माता के आशीर्वाद से उनका कारोबार दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है इसलिए अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा उन्होंने मां ज्वालामुखी के चरणों में अर्पित किया है। सोने की इस आरती से रोज माता रानी की दिन में 5 बार आरती होगी।
मंदिर अधिकारी तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य जितेश शर्मा और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस दानी सज्जन श्रद्धालु और उनके परिवार को माता रानी ज्वालामुखी की चुनरी तस्वीर और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक यह श्रद्धालु पुजारी अनिल शर्मा के जजमान हैं और उनके मार्गदर्शन में यह पहले भी माता रानी की ऐसे ही सेवा कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने मां ज्वालामुखी की मुख्य ज्योति के बाहर सोने का पत्रा चढ़ाया था, जिसमें मुख्य ज्योति को मड़ा गया था। मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य जितेश शर्मा ने कहा कि मां ज्वालामुखी के दरबार में शहंशाह अकबर के बाद आज भी कई बड़े कारोबारी शहंशाह इसी तरह से आते हैं और कई बड़े तोहफे माता को अर्पित करते हैं।#ज्वालामुखीमंदिरभेंट 
#कांगड़ान्यूज़ 
#मांज्वालामुखीआशीर्वाद 
#स्वर्णआरती
#श्रद्धाऔरभक्ति 
#हिमाचलसमाचार 
#मातारानीकीकृपा

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000