कुल्लू में बड़ी सफलता: तीन युवकों से 5.933 किलो चरस बरामद, पुलिस ने की गिरफ्तारी और शुरू की पूछताछ – भारत केसरी टीवी

कुल्लू में बड़ी सफलता: तीन युवकों से 5.933 किलो चरस बरामद, पुलिस ने की गिरफ्तारी और शुरू की पूछताछ

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

जिला पुलिस ने एनडीपीएस के तीन मामलों में करीब छह किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पहला मामला भुंतर पुलिस थाना की एक टीम ने बजौरा फोरलेन पुल के नीचे नाकाबंदी के दौरान सुरेंद्र परमार (32 वर्ष) निवासी गांव जमद डाकघर पलाच तहसील बंजार जिला कुल्लू के कब्जा से पांच किलो 148 ग्राम चरस बरामद की है।

Advertisement

दूसरा मामला भी भुंतर थाना के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान त्रेहन चौक के समीप ओम प्रकाश (28) निवासी मझान तहसील सैज जिला कुल्लू के कब्जा से 550 ग्राम चरस पकड़ी है।

Advertisement
तीसरा मामला मनाली थाना में सामने आया और पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक होटल के पास तनुज (22) गांव ओडीधार डाकघर कोठी तहसील आनी जिला कुल्लू के कब्जा से 235.700 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है।

#KulluNews #DrugBust #CharasRecovery #HimachalPolice #AntiDrugsCampaign #NarcoticsAction #CrimeReport #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000