कांग्रेस सरकार ने 15 अगस्त बीत जाने के बाद भी सेब के संग्रह केंद्र नहीं खोले, जांच समिति का हुआ गठन : बिंदल – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस सरकार ने 15 अगस्त बीत जाने के बाद भी सेब के संग्रह केंद्र नहीं खोले, जांच समिति का हुआ गठन : बिंदल

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 18/08/2025

• समिति की अध्यक्षता करेंगे गोविन्द ठाकुर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 15 अगस्त बीत जाने के बाद भी अभी तक सेब के संग्रह केंद्र (Collection Centres) प्रदेश के विभिन्न हिस्सो में शुरू नहीं किए हैं। यह विषय बागवानों के लिए बहुत गंभीर विषय बन चुका है। इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश निम्न टीम का गठन कर रही है, जो सेब उत्पादक क्षेत्रों का सर्वेक्षण करते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार पर बागवानों को होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में आवाज उठाएगी। इसी प्रकार एपीएमसी की धांधली पर भी यही कमेटी संज्ञान लेगी।
डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि इस समिति के अध्यक्ष गोविन्द ठाकुर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे, इस समिति के सदस्य बलवीर वर्मा विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता, चेतन बरागटा प्रदेश प्रवक्ता, संदीपनी भारद्वाज प्रदेश प्रवक्ता, अरूण फाल्टा जिलाध्यक्ष महासू, यशवंत सिंह नेगी जिलाध्यक्ष किन्नौर, निहाल चंद शर्मा जिलाध्यक्ष मण्डी, हीरालाल जिलाध्यक्ष सुंदरनगर, अमित सूद जिलाध्यक्ष कुल्लू और नरेश शर्मा पूर्व चेयरमैन एपीएमसी होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000