कांग्रेस सरकार का काम केंद्र के सकारात्मक एजेंडो को बाधित करना :- राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस सरकार का काम केंद्र के सकारात्मक एजेंडो को बाधित करना :- राजीव बिंदल

सिरमौर/सोलन, ब्यूरो सुभाष शर्मा 01/05/2024

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने ग्राम केंद्र कोलर, नाहन विधानसभा क्षेत्र में लोक सभा प्रचार अभियान में भाग लिया।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन के अंतगर्त, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भाजपा सरकार ने सीआरपीएफ सेंट्रल रोड फंड का पैसा दिया, वो पैसा भी इस सरकार ने गोल कर दिया। हर केंद्र के सकारात्मक एजेंडो को यह सरकार बाधित करने का प्रयास करती हैं जब से यह सरकार सत्ता में आई तब से एक भी विकास कार्य नहीं कर पाइ है। इस सरकार ने केवल मात्र रोना-रोने का और केंद्र को कोसने का कार्य किया हैं।

Advertisement

उन्होंने सरकार पर अरोप लगाया कि इन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक भी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, सरकारी दफ्तर एक भी ईंट, बिजली का एक काम इस सरकार ने नहीं किया। इस सरकार ने कोई संस्थान खोलना तो दूर बल्कि 1500 संस्थानों को बंद करने का काम किया हैं। जिसके कारण प्रदेश की जनता त्रस्त हैं।

Advertisement

प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 16 महीने में 25,000 करोड़ का कर्ज हिमाचल प्रदेश पर चढ़ा दिया है। आज प्रदेश में चुनाव चला हुआ जिसके दौरान कांग्रेस सरकार ने 6200 करोड़ रूपये का कर्ज अभी दो दिन पहले ही लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी निकम्मी सरकार चलनी चाहिए या नहीं।
उन्होंने प्रदेश की वर्तमान सरकार को 70 साल के इतिहास में अभीतक की सबसे निकम्मी सरकार कहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000