कांगड़ा जिला में स्कूलों को 31 तक रहेगी छुट्टी हीट वेव के चलते प्रशासन ने जारी किए आदेश, स्टाफ को रोजाना आना होगा स्कूल – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा जिला में स्कूलों को 31 तक रहेगी छुट्टी हीट वेव के चलते प्रशासन ने जारी किए आदेश, स्टाफ को रोजाना आना होगा स्कूल

ब्रह्मू राम सरेना धर्मशाला, 29 मई।
हीट वेव के चलते कांगड़ा जिला में 31 मई तक स्कूलों में बच्चों को छुट्टी रहेगी जबकि संबंधित स्कूलों के शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी केंद्र के स्टाफ को रोजाना की तरह की स्कूल आना होगा। यह आदेश जारी करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि उपनिदेशक एलीमेंटरी तथा सभी उपमंडलाधिकारी इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि हीट वेव से बचने के लिए सभी नागरिक सतर्कता बरतें तथा उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें। अधिक तापमान में कठोर कार्य न करें। जहां तक संभव हो तेज धूप में बाहर के कार्य को करने से बचें। बताया कि इस मौसम में शराब, चाय, कॉफी, अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ, कोल ड्रिंक्स गैस वाले पदार्थों का सेवन न करें। छोटे बच्चों को धूप में न खेलने दें। उन्होंने बताया कि वर्तमान मौसम में बासा खाना न खाये, धूप में बच्चों और पालतू जानवरों को गाड़ी में अकेला न छोडें़। प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहे।
गर्मी लगने पर प्राथमिक चिकित्सा के उपाय-
उन्होंने बताया कि लू लगने पर मरीज को छाया में रखें तथा पैरों को थोड़ा ऊंचा रख के लिटायें। पंखे का प्रयोग करके हवा के प्रवाह को तेज करें। बेहोशी की हालत में अगर उल्टियां हो तो करवट के बल लिटायें। गंभीर लक्षण होने पर समीप के स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं या एम्बुलेंस को कॉल करें।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें कॉल
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को 01905-226201, 226202, 226203 तथा 226204 तथा टोल फ्री नम्बर 1077 पर कॉल कर सकते हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000