बद्दी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, चली गोलियां — पुलिस ने दर्ज की क्रॉस एफआईआर, जांच तेज – भारत केसरी टीवी

बद्दी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, चली गोलियां — पुलिस ने दर्ज की क्रॉस एफआईआर, जांच तेज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है। दोनों ओर से एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली शिकायत बद्दी वार्ड दो निवासी हरप्रीत सिंह ने दी है। शिकायत में बताया कि वह अपने साथी मनीष कुमार के साथ हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी फॉच्र्यूनर में सवार चार युवक आए और उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा किया और जान से मारने की कोशिश की। इस शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस धारा 109, 351(3), 3 (5) तथा 25, 30 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरी शिकायत गांव शीतलपुर निवासी परविंद्र सिंह की है। परविंद्र ने आरोप लगाया है कि घर पर मौजूद होने के दौरान कुलवंत, तरसेम, गुरमीत, मनीष, महेंद्र व तरलोचन सहित अन्य व्यक्ति तेजधार हथियारों और पिस्टल के साथ पहुंचे और हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि एक ने तीन राउंड दागे, जिसमें से एक गोली उसकी छाती को छूकर निकल गई। इस शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 351 (3) एवं आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Advertisement

#BaddiNews #HimachalPolice #CrimeUpdate #CrossFIR #Gunfire #HimachalNews #BreakingNews #PoliceInvestigation

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000