अनुशासित और भरोसेमंद पुलिसिंग पर जोर—डीजीपी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने को कहा – भारत केसरी टीवी

अनुशासित और भरोसेमंद पुलिसिंग पर जोर—डीजीपी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने को कहा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

विभाग पर उठे रहे सवालों के बाद सख्त हुए डीजीपी, काम में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बाद डीजीपी अशोक तिवारी सख्त हो गए है। उन्होंने प्रदेश में अनुशासित एवं भरोसेमंद पुलिसिंग के लिए सभी जिलों के एसपी को कुर्सी छोडक़र फील्ड में व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिलों के एसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिला पुलिसिंग ही हिमाचल पुलिस की रीढ़ है और यह हर हाल में मजबूत, जवाबदेह और सक्रिय दिखनी चाहिए। यदि जिला स्तर पर पुलिसिंग कमजोर दिखाई देती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधीक्षक और उनकी पर्यवेक्षण टीम की होगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के एसपी आगे बढ़ कर नेतृत्व करें।
डीजीपी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह कोई सामान्य निर्देश नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। लोग अनुशासित और भरोसेमंद पुलिसिंग की उम्मीद करते हैं और इस उम्मीद को पूरा करने का सबसे बड़ा दायित्व जिला कमान संभालने वाले अधिकारियों का है। जिला पुलिसिंग की अंतिम जवाबदेही एसपी की होगी, किसी भी प्रकार की ढिलाई या बहाना स्वीकार्य नहीं होगा।
जनता से अच्छा व्यवहार हो
डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि हर नागरिक के प्रति विनम्र, संवेदनशील और पेशेवर व्यवहार अनिवार्य होगा। एसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी स्वयं इसके उदाहरण बनेंगे। एमजेंसी कॉल पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
हर शिकायत का उसी समय पर निपटारा होना चाहिएHPPPolice
#DGPBriefing
#LawAndOrder
#FieldPolicing
#AccountablePolicing
#ZeroTolerance
#PublicService
#HimachalPolice
#DGPATiwari
#ImmediateAct

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000