एल.आर. बी.एड. संस्थान के यश पंवर ने रचा इतिहास, पावरलिफ्टिंग में प्रथम स्थान और राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन। – भारत केसरी टीवी

एल.आर. बी.एड. संस्थान के यश पंवर ने रचा इतिहास, पावरलिफ्टिंग में प्रथम स्थान और राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन।

भारत केसरी टीवी

Advertisement

एल.आर. बी.एड. संस्थान के द्वितीय वर्ष के छात्र यश पंवर ने हिमाचल प्रदेश राज्य पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 30–31 अगस्त 2025 को ओम पैलेस, रैत (कांगड़ा) में आयोजित हुई।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 200 एथलीट्स ने भाग लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यश पंवर ने न केवल प्रथम स्थान हासिल किया बल्कि अब वे राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए भी चयनित हुए हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें राज्य स्तर पर “बेस्ट स्मार्ट रेफरी” का खिताब भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एल.आर. बी.एड. संस्थान की प्राचार्या डॉ. निशा शर्मा ने यश पंवर को बधाई देते हुए कहा कि “संस्थान सदैव विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए प्रयासरत है। यहाँ छात्र-छात्राएँ केवल शिक्षा ही अर्जित नहीं करते, बल्कि खेल व सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्थान एवं प्रदेश का नाम रोशन करते हैं।”

संस्थान परिवार ने यश पंवर की इस उपलब्धि पर हर्ष और गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000